फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: दो भाइयों पर धारदार हथियारों से हमला

Wed, 26 Apr 2023 02:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। रणजीतपुर क्षेत्र के गांव रानीपुर खुर्द में खनन का विरोध करने की रंजिश में कुछ लोगों ने दो भाइयों पर धारदार हथियारों व डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में रानीपुर खुर्द निवासी मनदीप सिंह व उसके भाई जितेंद्र सिंह घायल हो गए। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने डंपर ने टक्कर मार उनकी कार को क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने मामले में दो भाइयों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव रानीपुर खुर्द निवासी मनदीप सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पास गांव के रकबा की जमीन है। उनकी जमीन के पास आदिबद्री स्क्रिनिंग एंड स्टोन प्लांट है। आरोप है कि उसकी जमीन के पास ही गांव रणजीतपुर निवासी गुरजिंद्र व उसका भाई इंद्रजीत सिंह खनन कर रहे थे। जब उन्होंने उन्हें खनन करने रोका तो वह गाली गलौज करने लगे। आरोपियों ने धमकी दी कि वह अपनी जमीन खोद रहे हैं। जो तुमसे होता है वह कर लो।
इसके बाद वह अपने भाई जितेंद्र सिंह के साथ कार में जा रहे थे। तभी गुरजिंद्र सिंह ने डंपर से उनकी कार में टक्कर मार दी। चालक साइड का बोनट, लाइट व सामने का शीशा तोड़ दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने उन पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। जिसमें वे दोनों भाई घायल हो गए। मारपीट के बाद आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर वहां से फरार हो गए। इस शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें