फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन विवाद में भाइयों में झगड़ा, डंडों व बिंडों से भाई, बहन व भतीजे को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर के गांव चंदाखेड़ी में जमीन विवाद को लेकर ताऊ ने ही भाई और उसके परिवार पर हमला कर दिया। आरोप है कि इस दौरान महिलाओं के साथ भी मारपीट की गई, जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी व उसके बेटे को नामजद करते हुए सात-आठ अन्य पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

चंदाखेड़ी निवासी रणबीर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह कुनाल केमिकल फैक्टरी में नौकरी करता है। दस जून को उसके घर से उसे फोन आया कि घर पर 8 से 10 लोगों ने डंडे व बिंडों से हमला कर दिया है। उस समय उसके घर पर केवल उसकी पत्नी, तीन दिन पहले जन्मा नवजात बेटा और उसकी बुआ थे। सूचना मिलते ही उसका चाचा व छोटे भाई संदीप उससे पहले घर पहुंच गए। जब वह घर पहुंचा तो उसने देखा की उसका ताऊ राज कुमार ने अपने बेटे मोहित व 7-8 अन्य लोगों के साथ मिलकर उसके चाचा, भाई व महिलाओं के साथ मारपीट कर रहे थे। मारपीट में उसके चाचा बलदेव व छोटा भाई संदीप बुरी तरह घायल हो गए। इसके बाद आरोपी ताऊ ने उन्हें धमकी दी कि यदि उसकी जमीन पर कदम भी रखा तो जान से मार दूंगा। उसने अपने चाचा, भाई, बुआ व अन्य को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मामले में आरोपी राजकुमार, उसके बेटे मोहित को नामजद करते हुए अन्य पर केस दर्ज कर लिया है। बिलासपुर थाना प्रभारी जोगिंद्र सिंह का कहना है कि जमीनी विवाद को लेकर झगड़ा हुआ था। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें