फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहाने उतरे दो किशोरों में से एक नहर में डूबा

विज्ञापन
पश्चिमी यमुना नहर में किशोर के डूबने के बाद मौके पर जमा लोग। - फोटो : YAMUNA NAGAR
विज्ञापन
सोमवार की शाम को पश्चिमी यमुना नहर में नहाने उतरे छोटाबांस के दो किशोरों में से एक युवक डूब गया। सूचना मिलते ही सैकड़ों लोग मौके पर पहुंचे और युवक की तलाश की। मामले की सूचना मिलने के बाद थाना रादौर प्रभारी इंस्पेक्टर रमेशचंद कादियान पुलिस कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे और लापता युवक की तलाश शुरू कर दी। लेकिन प्रशासन की ओर से देर शाम तक भी नहर में लापता युवक को खोजने के लिए गोताखोरों का इंतजाम नहीं किया गया था। जिससे लोगों में प्रशासन की कार्यप्रणाली को लेकर भारी रोष देखा गया।
विज्ञापन

शहर के छोटाबांस निवासी नाथीराम सैनी का बेटा 17 वर्षीय मुकेश सैनी व उसका दोस्त लवकेश कुमार कुछ दिनों से छोटाबांस में लगाए गए कांवड़ शिविर में काम कर रहे थे। सोमवार शाम को लगभग साढ़े चार बजे दोनों नहाने के लिए जेएमआईटी इंजी. कॉलेज के पीछे पश्चिमी यमुना नहर पर पहुंचे। इसी दौरान पानी के तेज बहाव में मुकेश सैनी डूब गया। उसका साथी लवकेश दौड़कर छोटाबांस उसके घर गया और मामले की सूचना दी। जिसके बाद लोग पश्चिमी यमुना नहर की ओर दौड़ पड़े और नहर में मुकेश सैनी की तलाश शुरू कर दी। लेकिन देर शाम तक मुकेश का कोई सुराग नहीं लगा। मुकेश सैनी छोटाबांस में मजदूरी का काम करता था। मुकेश सैनी के पिता नाथीराम सैनी भी मजदूरी करते हैं। जिनके पास मुकेश सैनी सहित तीन लड़के व एक लड़की है।
विज्ञापन

थाना रादौर प्रभारी इंस्पेक्टर रमेश चंद कादियान ने बताया कि पुलिस ने नहर में किशोर की खोज के लिए गोताखोर बुलवाए हैं। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें