फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएसी टीम के मुखिया ने नल चलाया तो भीगे कपड़े, एडीआरएम से पूछा- इतना तेज प्रेशर पीने के लिए है या नहाने के लिए

विज्ञापन
स्टॉल पर बिक रही जूस की बोतले के बारे सीनियर डीसीएम से जानकारी लेते पीएसी मैंबर। - फोटो : YAMUNA NAGAR
विज्ञापन
रेल मंत्रालय की ओर से रेलवे बोर्ड सदस्यों को लेकर बनाई गई यात्री सुविधा समिति (पीएसी) टीम ने सोमवार को यमुनानगर-जगाधरी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। टीम ने जब पीने के पानी की नलों को चलाकर देखा तो उनमें प्रेशर इतना तेज था कि टीम मेंबर हेड वीर कुमार के कपड़े भीग गए। जिस पर उन्होंने रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर वर्क्स आईडब्ल्यू विभाग के अधिकारी को लताड़ लगाई। एडीआरएम को कहा कि पानी का इतना तेज प्रेशर पीने के लिए है या नहाने के लिए। जिस पर एडीआरएम व सीनियर डीसीएम एक दूसरे का मुंह देखने लगे और सिर झुका लिया। डेढ़ घंटे में टीम ने पूरे प्लेटफार्म व रेलवे परिसर का निरीक्षण किया। कुछ छिटपुट खामियां दिखाई दी। टीम ने अधिकारियों से इन खामियों को तुरंत दुरुस्त करने की बात कही। टीम ने यहां पीने के पानी, खानपान, पैक खाद्य सामग्री, जूस, कोल्ड ड्रिंक, डिस्पोजल, साफ सफाई व्यवस्था आदि की जांच की। इस दौरान पीएसी टीम हेड व भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रमुख वीर कुमार यादव, दयाल सिंह सोढ़ी, हिमाद्री बल, जेडआरयूसी सदस्य भारत भूषण जुयाल, रेल मंडल उपभोक्ता समिति के राज चावला, भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी सुमित गुप्ता, भाजपा नेता अदित्या चावला, अंबाला मंडल के एडीआरएम पंकज गुप्ता, सीनियर डीसीएम हरिमोहन यादव सहित यमुनानगर-जगाधरी रेलवे स्टेशन अधीक्षक एसके जोशी सहित अन्य रेलवे अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

एसएसई को लताड़ा, कहा गृह क्षेत्र तबादला चाहते हो, तो कर रहे हो ऐसा : पीएसी टीम ने प्लेटफार्म नंबर दो-तीन पर पीने के पानी की टैब चलाकर चैक करनी चाही, तो प्रेशर इतना तेज था कि पानी से वीर कुमार यादव के कपड़े भीग गए। जिस पर वह गुस्सा हो गए और एडीआरएम व सीनियर डीसीएम से बोले की यह टैब पानी के पीने के लिए है या नहाने के लिए है। इतने तेज प्रेशर में न तो पानी भरा जा सकता है न ही पीया जा सकता है। यह किस विभाग के अधीन आता है। जिस पर सीनियर सेक्शन इंजीनियर वर्क्स सहारनपुर लाइन के एसएसई शमशेद जफर सामने आए। पीएसी मेंबर यादव ने एसएसई जफर से कहा कि वह इससे पानी पीकर दिखाएं। जब तेज प्रेशर के कारण उनसे पानी नहीं पी गया, तो एडीआरएम, सीनियर डीसीएम सहित एसएसई जफर ने सिर झुका लिया। जिस पर वीके यादव ने एसएसई वर्कस शमशेद जफर से पूछा कि कहां के हो। तो उन्होंने बताया कि वह बिहार के रहने वाले हैं और उन्हें यहां भेजा गया है। जिस पर वीके यादव बोले बिहार दोबारा जाने की मंशा है, तभी ऐसा कर रहे हो आप। उन्होंने एसएसई से कहा कि इन टैब को बदलकर यहां दूसरी टैब लगाई जाए और पानी का तेज प्रेशर कंट्रोल किया जाए।
दूध बर्तन में मिला, तो दिए जांच के आदेश : प्लेटफार्म पर स्थित एक स्टॉल पर पीएसी मेंबर जांच के लिए रुके। इस दौरान उन्हें बर्तन में दूध पड़ा दिखा। तो उन्होंने विक्रेता से पूछा कि चाय के लिए खुला दूध इस्तेमाल करते हो और कहां से लाते हो। तो विक्रेता ने जवाब दिया कि स्टॉल पर अमूल कंपनी का पैकिंग वाला दूध इस्तेमाल करते हैं। पैकेट खोलकर बर्तन में रखा जाता है, ताकि यात्री को जल्दी से चाय बनाकर दी जाए। जिस पर पीएसी मेंबर यादव ने एसएस जोशी को इसकी नियमित जांच करने के आदेश दिए।
विज्ञापन

जांची पानी व जूस की बोतलें, कहा फ्रीज में ठंडा करो जूस : टीम ने एक स्टॉल पर पहुंच बेचे जाने वाले पानी के बारे पूछा, तो उन्होंने कहा कि रेल नीर की बोतल उन्हें दे दी। इस दौरान स्टॉल पर रखी एक मैंगो जूस की बोतल पीएसी मेंबर यादव ने दिखाने को कहा। उन्होंने एडीआरएम व सीनियर डीसीएम से पूछा कि क्या इस कंपनी का जूस बेचा जा सकता है। जिस पर अधिकारियों ने फाइल में जांच कर बताया कि रेलवे की ओर से यह जूस पास है। स्टॉल पर केवल शॉट लिस्टेड सामान ही बेचा जा सकता है।
कूड़ादान नहीं मिला तो बोले- ठेकेदार को कहो उसका टेंडर खत्म : प्लेटफार्म पर आईआरसीटीसी की दो वाटर वेंडिंग मशीन है। निरीक्षण के दौरान टीम को वाटर वेंडिंग मशीन के पास कूड़ादान नहीं मिला, तो उन्होंने वहां तैनात विक्रेता से इसके बारे पूछा। उसने बताया कि कूड़ादान है, लेकिन अंदर रखा हुआ है। जिस पर वीके यादव ने कहा कि यह स्टॉल ठेकेदार कौन है। नाम जानकर उन्होंने वेंडर से कहा कि ठेकेदार को बोल दो कि उसका टेंडर खत्म हो गया है। जिस पर विक्रेता ने माफी मांगी और कहा कि आगे से वह इसका ध्यान रखेगा। जिसके बाद टीम आगे बढ़ गई। टीम ने एडीआरएम को वाटर वेंडिंग मशीन के ठेकेदार को नोटिस जारी कर जवाब मांगने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें