यमुनानगर। थाना गांधीनगर क्षेत्र में दो बाइक चोरी हो गईं। पुलिस ने दोनों मामले में शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। शिकायत में करेड़ा खुर्द निवासी साहिल ने बताया कि कैंप में शर्मा कॉलोनी में वह बाइक पर किसी काम से आया था। बाइक को विश्वकर्मा रेफ्रीजरेटर की दुकान के बाहर खड़ी की थी। दोपहर दो बजे बाइक को देखने गया तो वह गायब थी। इसी तरह प्रवीन कुमार का कहना है वह आइसक्रीम राॅ मटीरियल का काम करता है। उसने 30 मई को बाइक सुबह 10.30 बजे आइसक्रीम के गोदाम के बाहर खड़ी की थी। बाद में बाइक गायब मिली। संवाद