फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल हाईवे पर भिड़ीं दो बाइकें, युवक की मौत, तीन गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापनगर। जगाधरी पावंटा साहिब नेशनल हाईवे पर गांव बांबेपुर के पास दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार चारों युवकों को गंभीर हालत में सीएचसी प्रताप नगर ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। गंभीर हालत में तीन युवकों को ट्रामा सेंटर रेफर किया गया। जहां उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

प्रताप नगर पुलिस को दी शिकायत में खैरी ताजेवाला निवासी इरफान ने बताया कि वह गांव के ही समीम के साथ बाइक पर सवार होकर प्रताप नगर सामान खरीदने के लिए आए थे। सामान लेकर देर शाम वह वापस घर लौट रहे थे। जब वे नेशनल हाईवे पर गांव बाम्बेपुर के पास पहुंचे तो ताजेवाला की तरफ से तेज गति से आ रही बाइक सवार युवकों ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इरफान ने बताया कि बाइक चला रहा समीम टक्कर लगने के बाद सड़क पर जा गिरा। जिससे उसके सिर में गहरी चोट लग गई। वही दूसरी बाइक पर सवार प्रतापनगर निवासी अकरम और शेरखान भी बाइक से नीचे गिर गए और उनको भी चोटें लगी। एंबुलेंस की मदद से घायल चारों युवकों को प्रताप नगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां पर डॉक्टर ने खैरी ताजेवाला निवासी समीम को मृत घोषित कर दिया और घायल अवस्था में तीनों युवकों को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने मामले में आरोपी बाइक चालक पर केस दर्जकर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें