यमुनानगर। संतपुरा रोड पर अमूल आइसक्रीम के पास बाइक सवार दो युवकों ने बैंक कर्मी शिवांगी वालिया से बैग छीन लिया। बैग में नकदी, आईफोन व मोबाइल था। पुलिस ने अज्ञात पर मामला दर्ज कर लिया है। जगाधरी की ज्योति नगर निवासी शिवांगी वालिया ने बताया कि वह आईडीएफसी फर्स्ट बैंक में नौकरी करती है। वीरवार शाम करीब सवा सात बजे वह बैंक से छुट्टी करके घर जा रही थी। जब वह संतपुरा रोड अमूल आईस्क्रीम पालेर के पास पहुंची तो पीछे से बाइक पर आए दो युवक उनका बैग छीन लिया। उसके नजदीक आकर आरोपियों ने बाइक की गति कम की। इससे पहले वह कुछ समझ पाती आरोपी युवकों ने उसके हाथ से बैग छीन लिया। बैग में आठ हजार रुपये, मोबाइल व आईफोन था। आरोपी बैग छीनकर गोविंदपुरी रोड से फरार हो गए। इसकी शिकायत उसने पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात दो युवकों पर मामला दर्ज कर लिया है।