संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। परवालों गांव स्थित 24 एमएलडी एसअीपी से चोरों ने दो बैटरी व जाली चोरी कर ली। पुलिस ने केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।
शिकायत में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी उपमंडल जगाधरी के अभियंता ने बताया कि छह नवंबर की रात एसटीपी से जनरेटर की दो बैटरी, चहारदिवारी की जाली चोरी हो गई। उन्हें कर्मचारियोें ने बताया कि एसटीपी के आसपास भैंस व गाय चराने वालों चोरी ने की है। इन लोगों को कर्मचारियों ने कई बार समझाया लेकिन वे नहीं माने। उन्हें शक है कि चोरी में उन्हीं का हाथ है।