संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। कार की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी चालक पर केस दर्ज कर लिया है।
शिकायत में कुरुक्षेत्र के मेहरा गांव निवासी विक्रम शर्मा ने बताया कि वह प्राइवेट नौकरी करता है। वह वीरवार की सुबह सवा आठ बजे ड्यूटी पर यमुनानगर आ रहा था। बाईपास पुल पर पीछे से आ रहे कार चालक ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया।