यमुनानगर। एंटी व्हीकल थेफ्ट सेल की टीम ने कैल बाइपास मोड़ के पास से चोरी की बाइक के साथ दो युवक गिरफ्तार किए। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पूछताछ में आरोपियों की पहचान गांव खुंडेवाला निवासी मंजोत सिंह उर्फ जोत व पंजाब के तरनतारन के गांव मान निवासी लवप्रीत उर्फ लव के नाम से हुई। सेल के प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि आरोपियों से मिली बाइक चार सितंबर को स्वामी विवेकानंद अस्पताल के सामने से चोरी की गई थी। संवाद