फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: चालक पर 801 लीटर डीजल चोरी का आरोप

Mon, 27 Oct 2025 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। कारगिल में डीजल की आपूर्ति करने के लिए गया जगाधरी की फर्म का चालक गाड़ी को जम्मू में लावारिस छोड़ भाग गया। फर्म ने दूसरा चालक भेजा तो गाड़ी की टंकी से 400 और कारगिल में अनलोडिंग के दौरान टैंकर से 401 लीटर डीजल कम मिला। फर्म मालिक की शिकायत पर सेक्टर-17 थाना पुलिस ने चालक को विभिन्न धाराओं में नामजद किया है।
शिकायत में सिविल लाइन जगाधरी निवासी संजय अग्रवाल ने बताया कि उनकी जगाधरी बस स्टैंड के पास अग्रवाल कैरियर्स के नाम से फर्म हैं। फर्म का ट्रांसपोर्टेशन का काम है। उनके यहां जम्मू-कश्मीर के राजौरी नौशहरा निवासी हरविंद्र सिंह बतौर चालक काम करता थ। हरिंद्र 11 अगस्त को टैंकर लेकर कारगिल में डीजल अनलोड करने के लिए गया था।
विज्ञापन

हरिंद्र ने पंजाब के संगरूर में शाम करीब चार बजे टैंकर में इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन डिपो से 14 हजार लीटर डीजल लोड कराया और फिर कारगिल के लिए चल दिया। इसके बाद शाम सात बजे हरिंद्र ने संगरूर के बालाजी फिलिंग स्टेशन से 90 लीटर डीजल टैंकर में भरवाया और वहां से दो हजार रुपये खर्चा लेकर कारगिल के लिए निकला।
विज्ञापन

इसके बाद 12 अगस्त को जम्मू के सांबा स्थित कर्मचंद सराफ पेट्रोल पंप से 300 लीटर डीजल भरवाया और सात हजार रुपये खर्चा लेकर कारगिल के लिए निकला। 13 अगस्त को पता चला कि जम्मू के शहीद कुलबीर फिलिंग स्टेशन पर फर्म की टैंकर गाड़ी लावारिस खड़ी है। तब दूसरा चालक भेजा तो पाया कि गाड़ी की डीजल टंकी से 400 लीटर डीजल कम है। गाड़ी अनलोडिंग के लिए कारगिल डिपो गई तो टैंकर से भी 401 लीटर डीजल कम मिला। हरिंद्र सिंह को फोन किया तो उसने कॉल नहीं उठाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें