फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: महिला से दुष्कर्म के आरोप में दो गिरफ्तार

Thu, 30 Jul 2026 02:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। व्यासपुर क्षेत्र की एक महिला से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और गर्भवती होने के बाद धमकाने के मामले में महिला थाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पीड़िता ने शिकायत में बताया कि फरवरी 2025 में प्लाईवुड फैक्टरी में साथ काम करने वाले राजू ने जन्मदिन का बहाना बनाकर नशीला पेय पिलाया। पेय पीने के बाद वह बेहोश हो गई। इसके बाद आरोपी ने दुष्कर्म कर उसका वीडियो बना लिया। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर करीब एक वर्ष तक उसका शोषण करता रहा। इसके बाद में ठेकेदार शंकरदास ने भी भरोसा देकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। लगातार शोषण के दौरान महिला गर्भवती हो गई। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें