फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बाइक चोरी के आरोप में दो काबू

Fri, 26 Dec 2025 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। एंटी व्हीकल थेप्ट सेल ने बाइक चोरी करने के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से चोरी की दो बाइकें भी बरामद की। पूछताछ में आरोपियों की पहचान करनाल के गांव कलरी जागीर निवासी रमजान उर्फ रमजानी तथा रोहित के रूप में हुई है। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक के हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कलानौर बॉर्डर के पास से पकड़ा है। आरोपियों ने एक बाइक 22 दिसंबर को थाना जठलाना क्षेत्र से चोरी की थी और दूसरी 17 अक्तूबर को थाना जठलाना क्षेत्र से ही की थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें