फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: खैर के पांच पेड़ काटकर किए चोरी

Fri, 26 Dec 2025 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। गांव ताहरपुर के जंगल से खैर के पांच पेड़ काटकर चोरी कर लिए गए। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायत में कलसिया रेंज छछरौली के वन राजिक अधिकारी बलजीत सिंह ने बताया कि वह शाम के समय क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान सूचना मिली कि ताहरपुर जंगल में पेड़ काटे जा रहे हैं। इस पर टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहां खैर के पांच पेड़ कटे हुए मिले। जांच में पता चला कि गांव जैतपुर निवासी जब्बार, बिलाल और शमीम ने खैर के पेड़ काटकर चोरी किए हैं। पुलिस का कहना है कि चोरी किए गए खैर के पेड़ों की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें