फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पशुओं की खाल से लदे कैंटर के चालक सहित दो गिरफ्तार

Tue, 07 Oct 2025 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। गांव औरंगाबाद में कैल-कलानौर बाईपास पुल के पास गोरक्षकों व पुलिस की टीम ने पशुओं की खाल से लदा कैंटर पकड़ा। कैंटर चालक कुरुक्षेत्र के लाडवा निवासी संजीव कुमार व कैंटर में सवार दामला निवासी मांगेराम के खिलाफ हरियाणा गोवंश संरक्षण व गोसंवर्धन एक्ट 2015 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया। साथ ही पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी।
आईटीआई यमुनानगर के पास बावा काॅलोनी निवासी हर्षित ने बताया कि सूचना मिली थी कि गांव दामला निवासी मांगेराम पशुओं की तस्करी करता है और वह रविवार की दोपहर औरंगाबाद के रास्ते कैंटर में अवैध रूप से पशुओं की खाल लेकर कुरुक्षेत्र की ओर निकलेगा। इस बारे में पुलिस को सूचित किया। गोरक्षकों व पुलिस के साथ मिलकर औरंगाबाद में कैल-कलानौर बाइपास के पास नाकाबंदी की।
विज्ञापन

तभी एक कैंटर आता दिखाई दिया, जिसे रोका तो उसमें मांगेराम था। कैंटर कुरुक्षेत्र के लाडवा निवासी संजीव कुमार चला रहा था। ट्रक में पशुओं की खाल लदी थी। पुलिस ने कैंटर कब्जे में लेकर मांगेराम व संजीव को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही थाना सदर यमुनानगर में दोनों पर मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

जांच में सामने आया कि मांगेराम पर वर्ष 2022 में भी पशुओं की खाल की तस्करी करने का मामला दर्ज किया गया था। थाना सदर यमुनानगर प्रभारी अजायब सिंह ने बताया कि पता चला है कि मांगेराम हड्डा रोड़ी का काम करता है। अभी इस बारे में भी पुलिस सत्यापन कर रही है। कैंटर से बरामद खाल के सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेजे गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें