फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: ट्रैक्टर की बैटरियां चोरी करने के आरोप में दो गिरफ्तार

Sun, 30 Jun 2024 05:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। स्पेशल सेल की टीम ने ट्रैक्टर की बैटरियां चोरी करने के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से चोरी की बैटरियां बरामद की गई। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन

इंचार्ज राजेश राणा ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली कि दो युवक बिलासपुर पुरानी कचहरी रणजीतपुर रोड पर चोरी करने की फिराक में घूम रहे हैं। इस सूचना पर उनकी टीम ने मौके पर जाकर दो युवकों को काबू किया। पूछताछ पर उनकी पहचान गणपति कॉलोनी निवासी रॉकी व गडरिया मोहल्ला बिलासपुर निवासी ममलेश उर्फ चमेला के रूप में हुई। आरोपियों की तलाशी लेने पर उनके कब्जे से ट्रैक्टर की चोरी की बैटरियां बरामद हुई। पूछताछ पर आरोपियों ने बताया कि उन्होंने यह बैटरियां 23 जुलाई को चौराही गांव से ईंट के भट्टे पर खड़े ट्रैक्टर से चोरी की थी। इंचार्ज ने बताया कि आरोपी रॉकी पर सात व ममलेश पर छह मुकदमे पहले भी चोरी के दर्ज हैं जो न्यायालय में विचाराधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें