फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: अमेरिका भेजने के नाम पर 19 लाख रुपये ठगने के आरोप में केस

Sun, 30 Jun 2024 05:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
साढ़ौरा। अमेरिका भेजने के नाम पर शातिर ठगों ने सरावां गांव निवासी अनुराग से 19 लाख रुपये ठग लिए। आरोपी एजेंट ने उसे अमेरिका भेजने के नाम पर टूरिस्ट वीजा पर वियतनाम व अन्य देशों में घुमाता रहा। किसी तरह अनुराग विदेश से वापस लौटा और आरोपी से अपने रुपये मांगे तो उसने वापस नहीं किए।
विज्ञापन

सरावां गांव निवासी संजीव सैनी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसे अपने बेटे अनुराग को विदेश में पढ़ना चाहता था। इसके लिए उन्होंने एजेंट अजय डेनियल के साथ बात की। जिसने विश्वास दिलवाया कि वह उनके बेटे को स्टडी वीजा पर अमेरिका भिजवा देगा। इसके लिए आरोपी ने उसे 38 लाख रुपये का खर्च बताया। बाद में 37 लाख रुपये में बात पक्की हो गई। अग्रिम राशि के रूप में उसने उससे 10 लाख रुपये लिए। पांच सितंबर 2023 को आरोपी उनके पास आया और नकदी लेकर चला गया था। फिर उसने उससे दस लाख रुपये और मांगे गए। उसने आरोपी को नौ लाख रुपये आरटीजीएस कर दिए। इसके बाद आरोपी एजेंट ने उसके बेटे की टिकट कराई और दिल्ली बुलाया। इसके बाद आरोपी ने उसके बेटे को टूरिस्ट वीजा पर दिल्ली से मुंबई, मुंबई से वियतनाम सहित अन्य देशों में घुमाया। बाद में वापस दिल्ली बुला लिया। वापस लौटने पर उन्होंने आरोपी से बात की। लेकिन आरोपी ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। न ही उनके रुपये वापस लौटाए। इस शिकायत पर साढ़ौरा थाना पुलिस ने आरोपी अजय डेनियल पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें