फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: फर्जी वोट डालने के आरोप में दो गिरफ्तार

Mon, 07 Oct 2024 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। मतदान के समय फर्जी वोट डालने को लेकर हुए हंगामे के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। फर्जी तरीके से मतदान करने वालों के खिलाफ अलग-अलग थानों में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विधानसभा चुनाव प्रक्रिया में शनिवार को मतदान हुआ था। अलग-अलग मतदान केंद्रों पर फर्जी मतदान करते हुए कुछ युवकों को पकड़ा गया था। विपक्षियों ने भाजपा पर फर्जी मतदान करने के आरोप लगाते हुए हंगामा किया था। इस पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना सेक्टर-17 दुर्गा गार्डन में फर्जी मतदान करते हुए एक युवक को हिरासत में लिया गया था। आरोपी संजय शाह के खिलाफ पीठासीन अधिकारी की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, नगर निगम कार्यालय में बने बूथ पर गौरव मदान नाम के व्यक्ति को फर्जी वोट डालते हुए पकड़ा गया था। इस बूथ पर काफी हंगामा भी हुआ था। आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की गई थी। इसके बाद पीठासीन अधिकारी की शिकायत पर दूसरे व्यक्ति के नाम पर अमतदान करने के आरोप में गौरव मदान के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। एसपी गंगाराम पूनिया ने बताया कि दूसरे व्यक्ति के नाम पर मतदान करने के आरोप में अलग-अलग थानों में मामले सामने आए थे। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें