फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: प्रतिबंधित 1656 नशीले कैप्सूलों सहित दो काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पुलिस की विभिन्न क्राइम इकाइयां लगातार नशा तस्करों पर शिकंजा कस रही है। इसी कड़ी में कार्य करते हुए एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम प्रतिबंध दवाइयां के साथ बाइक सवार दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया। जहां से एक युवक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। जबकि दूसरे को दो दिन के रिमांड पर लिया गया। इंचार्ज बलराज ने बताया कि उनकी टीम को गुप्त सूचना मिली कि दो युवक बाइक पर सवार होकर प्रतिबंधित दवाइयां का जखीरा लेकर सुल्तानपुर बस स्टैंड के पास खड़े गई। इस सूचना के आधार पर उप निरीक्षक सोमनाथ, रामकुमार, सतीश कुमार, ओमप्रकाश, एएसआई बीरबल, अखिलेश, की टीम का गठन किया गया। टीम ने मौके पर जाकर सुल्तानपुर बस स्टैंड के पास दोनों बाइक सवार युवकों को पकड़ा। मौके पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट डीएसपी राजेश कुमार को बुलाया गया। जिनके सामने पकड़े गए दोनों युवकों की तलाशी ली तो उनके पास से प्रतिबंधित दवाइयां का जखीरा बरामद हुआ। मौके पर ड्रग कंट्रोलर रितु मैहला से मामले में रिपोर्ट ली गई तो सामने आया कि दोनों आरोपियों से जो कैप्सूल पकड़े गए हैं वह पूर्ण रूप से प्रतिबंधित है। जिनकी संख्या 1656 है, जो प्रॉक्सीवन सपास कैप्सूल है, जिनके लाने ले जाने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंधित है। पूछताछ में जिनकी पहचान गांव गोलनी निवासी अमित कुमार उर्फ बंटी व अंबाला के गगनहेड़ी निवासी अजय उर्फ लकी के नाम से हुई। आरोपी अमित से 720 व आरोपी अजय से 936 कैप्सूल मिले। दोनों युवक के खिलाफ केस दर्ज किया गया। इंचार्ज बलराज ने बताया कि आरोपी अमित की बाइक पर प्रतिबंधित दवाइयां की सप्लाई की जा रही थी। आरोपी अजय को कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया गया, जबकि आरोपी अमित को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इंचार्ज ने बताया कि आरोपी करीब 6 माह से प्रतिबंधित दवाइयां की सप्लाई का काम कर रहे थे और आसपास के युवाओं को बेचते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें