फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश भेजने के नाम पर ढाई लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। बेटे को विदेश भेजने के नाम पर एजेंट ने एक व्यक्ति से दो लाख रुपये ठग लिए। थाना रादौर पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी जाट कालोनी निवासी राहुल वर्मा के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रादौर पुलिस को दी गई शिकायत में गांव रापड़ी निवासी महिंद्र पाल ने बताया कि उसके 30 वर्षीय बेटे अक्षय कुमार ने 12वीं के बाद इलेक्ट्रीशियन का डिप्लोमा किया है। वह काफी समय से बेरोजगार है। इस पर उसने बेटे को विदेश भेजने का मन बनाया। इस दौरान उसके रिश्तेदार करनाल के गांव संगाई निवासी मनोज कुमार ने बताया कि रादौर बस स्टैंड के पास एक दुकान है। उसका मालिक राहुल वर्मा लोगों को विदेश भेजता है। मनोज ने उसे राहुल से मिलवा दिया।
विज्ञापन

राहुल ने बताया कि वह अक्षय को विदेश भेज देगा, जिस पर पांच लाख रुपये का खर्च आएगा। इसके लिए राहुल ने उसके बेटे का पासपोर्ट, फोटो, शैक्षणिक प्रमाण पत्र की फोटो कॉपी ले ली। राहुल ने कहा कि एक महीने में वह अक्षय को विदेश भेज देगा। इसके लिए 2 लाख 60 हजार रुपये पहले देने होंगे और बाकी रुपये विदेश जाने पर देने होंगे।
विज्ञापन

महिंद्र ने बताया कि उसने राहुल से रुपये लेने के बदले गारंटी मांगी तो उसने उसे दो चेक दे दिए। एक चेक 70 हजार रुपये और दूसरा 1,90,000 रुपये का था। बाद में उसका बेटा विदेश नहीं जा पाया। आरोपी ने रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। महिंद्रपाल ने बताया कि उसने बैंक में राहुल के चेक लगाए, तो बाउंस हो गए। पुलिस ने शिकायत पर आरोपी राहुल के खिलाफ धोखाधड़ी, जान से मारने की धमकी सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें