यमुनानगर। एंटी बरगलरी स्टाफ की टीम ने चोरी के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया। दोनों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। स्टाफ के इंचार्ज अनिल कुमार ने बताया कि गांव नाहरपुर निवासी जय सिंह ने शिकायत दी थी कि वह गांव नाहरपुर में भट्टे पर ट्रैक्टर चालक है। गांव के सागर व गुफरान खान ने 23 सितंबर को भट्टे से ट्राॅली का टायर व लोहे का सामान चोरी कर लिया था। शिकायत पर मामला दर्ज कर टीम ने सागर व गुफरान को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से चोरी का सामान बरामद कर लिया गया। संवाद