यमुनानगर। स्पेशल सेल की टीम ने चोरी के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से चोरी का सामान भी बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपियों की पहचान डेहा बस्ती व्यासपुर निवासी रणबीर व डेहा बस्ती साढौरा निवासी मोनू के तौर पर हुई है। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इंचार्ज अनिल कुमार ने बताया कि दो युवक चोरी की फिराक में त्रिवेणी चौक पर घूमने की सूचना मिली थी। इसके बाद आरोपियों को मौके पर जाकर पकड़ लिया गया। संवाद