फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: कबड्डी ः लड़कों में व्यासपुर और लड़कियों में जगाधरी खंड विजेता

Fri, 31 Oct 2025 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
कबड्डी प्रतियोगिता में हिस्सा लेते प्रतिभागी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। शिक्षा विभाग की ओर से अंडर-11 की दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का वीरवार को शुरू हो गईं। लड़कों की कबड्डी में व्यासपुर खंड की टीम ने बाजी मारी। जगाधरी खंड की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। लड़कियों की कबड्डी में जगाधरी खंड की टीम ने पहला स्थान पाया। दूसरे स्थान पर व्यासपुर खंड की टीम रही।
इसी तरह लड़कों के खो-खो मैच में सरस्वती नगर खंड की टीम ने पहला स्थान पाया। वहीं, जगाधरी खंड की टीम ने दूसरा स्थान पाया। लड़कियों की खो-खो प्रतियोगिता में सरस्वती नगर खंड ने पहला स्थान पाया। रादौर की लड़कियां दूसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में जिलेभर से करीब 600 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। पहले दिन मुख्यातिथि उप जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी पिरथी सैनी ने शुभारंभ किया। समापन शुक्रवार को होगा और विजेताओं को पदक पहनाकर सम्मानित किया जाएगा। इसमें लड़के-लड़कियों की इन व आउट डोर गेम्स करवाई जा रही हैं। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने जोरदार प्रदर्शन कर दमखम दिखाया।
विभाग ने प्रतियोगिताओं को इन व आउट डोर श्रेणियों में बांटा गया है। इसमें से योगा व कुश्ती की प्रतियोगिताएं तेजली खेल परिसर में हुईं। वहीं, शतरंज व कैरम, खो-खो, कबड्डी और एथलेटिक्स की स्पर्धाएं जगाधरी के राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के मैदान में करवाई जा रही हैं। स्केटिंग की प्रतियोगिता सेक्टर-17 स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल में होगी।
विज्ञापन

एथलेटिक्स में दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंक की प्रतियोगिताएं शामिल हैं। वीरवार को सभी मैच नहीं हो पाए, जो शुक्रवार को करवाए जाएंगे। इसके साथ ही स्केटिंग की प्रतियोगिता भी करवाई जाएगी। पहले दिन खो-खो, कबड्डी, दौड़, गोला फेंक, लंबी व ऊंची कूद, शतरंज के मैच करवाए गए। परंतु सभी के परिणाम नहीं जारी हो पाए। इस दौरान कबड्डी व खो-खो के परिणाम जारी किए गए।

कबड्डी प्रतियोगिता में हिस्सा लेते प्रतिभागी। संवाद

कबड्डी प्रतियोगिता में हिस्सा लेते प्रतिभागी। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें