फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: चोरी करने के दो आरोपी गिरफ्तार

Fri, 08 Aug 2025 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। सीआईए-1 टीम ने ट्यूबवेलों पर चोरियां करने के दो आरोपी गिरफ्तार किए हैं। आरोपियों से चोरी का कुछ सामान बरामद किया गया है। थाना रादौर क्षेत्र में एक किसान के ट्यूबवेल से सामान चोरी होने की शिकायत दी थी। ऐसे चोरियों के मामले में एसपी कमलदीप गोयल के निर्देश पर विशेष टीम का गठन हुआ। टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर रादौर के पास दबिश दी और रादौर के डेहा बस्ती निवासी बंटी व अभिमन को हिरासत में लिया। पूछताछ में दोनों ने 12 घटनाओं में शामिल होने की बात स्वीकार की। बरामद चोरी के सामान में तांबे के तार, स्विच व अन्य कृषि उपकरण शामिल हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें