फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर नकदी चोरी के दो आरोपी दोषी करार

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। बैंक और एटीएम से 40 हजार रुपये निकलने वाले व्यक्ति को कोल्ड ड्रिंक में नशा मिलाकर बेहोश कर उससे नकदी, मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल चोरी करने के दो आरोपियों कुरुक्षेत्र निवासी रवि कुमार व धन बहादुर को कोर्ट ने दोषी करार दिया है। दोनों दोषियों को बुधवार को सजा सुनाई जाएगी।
विज्ञापन

हीरालाल शिव मंदिर कैंप के नजदीक किराए के मकान में रहने वाले मोहित ने पांच अप्रैल 2022 को गांधी नगर थाने में शिकायत दी थी कि वह स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की कैंप शाखा से 20 हजार रुपये निकालने के लिए गया था। विड्रा फॉर्म भरते समय उसमें कंटिंग हो गई। पास खड़े युवक ने मोहित से कहा कि कटिंग वाला फार्म नहीं लिया जाएगा, इसलिए दूसरा फार्म भरो। मोहित ने दूसरा फार्म भरकर कैशियर को दिया। कैशियर ने 100 के नोट दिए तो माहित ने बडे़ नोट मांगे। कैशियर ने तीन बजे के बाद आने को कहा।
इस दौरान पास खड़े युवक और उसका साथी मोहित को कोल्ड ड्रिंक पीने के बहाने बैंक से बाहर ले गए। उन्होंने मोहित को गिलास में कोल्ड ड्रिंक पिलाई। उसके बाद वह बेहोशी की हालत में चला गया। जिसके बाद आरोपी नकदी लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें