फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: युवक की हत्या के दो आरोपी दबोचे, तीसरा फरार

Tue, 02 Apr 2024 02:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। बेसबॉल के डंडे से हमला कर शिव कॉलोनी निवासी 24 वर्षीय जितेंद्र की हत्या करने के आरोपी तिलक राज व सूरज उर्फ शंटा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने बाइक न देने को लेकर बनी रंजिश में उसके सिर में उसी का बेसबॉल का डंडा मारा था। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। पीजीआई में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी।
फर्कपुर थाना प्रभारी जनक राज ने बताया कि दोनों आरोपियों को कैंप से काबू किया है। आरोपियों का एक साथी अक्षय फरार है। उसे भी जल्द पकड़ा जाएगा। आरोपियों ने बेसबॉल के डंडे से जितेंद्र की पीट-पीटकर हत्या की थी। आरोपी तिलक राज मूल रूप से राजस्थान के जिला झुंझुनू के गांव छपौली का रहने वाला है। यहां रणजीत कालोनी में किराए पर रह रहा है। वहीं सूरज उत्तर प्रदेश के जिला लखनऊ के गांव महुवापुर का रहने वाला है। दोनों को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन


शिव काॅलोनी निवासी धर्मेंद्र सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसका भाई जितेंद्र चलने में सक्षम नहीं था। वह बेसबॉल का डंडा लेकर चलता था। उसके भाई जितेंद्र ने अक्षय से बाइक मांगी थी। उसने मना कर दिया था। इस बात को लेकर उनके बीच झगड़ा हुआ था। जिसके बाद से ही आरोपी अक्षय जितेंद्र से रंजिश रखे हुए था। कई बार आरोपी उसे धमकी दे चुका था। 28 मार्च की रात को जितेंद्र किसी काम से जा रहा था। कुछ देर बाद उसके दोस्त ने उसे बताया कि अक्षय उर्फ डिफाल्टर, तिलकराज व सूरज कुमार ने जितेंद्र को पकड़ा हुआ है।
विज्ञापन

उस पर बेसबॉल के डंडे से हमला कर रहे हैं। आरोपियों ने उसके सिर पर कई बार वार किए। जब वह पहुंचा तो आरोपी फरार हो गए थे। उसने जितेंद्र को अस्पताल में दाखिल कराया गया। जहां से उसे पीजीआई रेफर किया गया था। 30 मार्च की रात को उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी। पुलिस ने मामले में पहले हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया था। जितेंद्र की मौत होने पर हत्या की धारा इजाद की गई थी। अब दोनों आरोपियों को काबू किया गया है। पुलिस ने दोनों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें