फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पुलिस पर हमला कर दो आरोपी छुड़ाए, फाड़ी वर्दी

Fri, 20 Sep 2024 04:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। हेरोइन की तस्करी करने के आरोप में पकड़े गए दो आरोपियों को उसके साथियों ने पुलिस पर ईंट व रोडे बरसाकर छुड़ा लिया। आरोपियों ने पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता की और डायल 112 की गाड़ी के इंचार्ज हेड कांस्टेबल विनोद कुमार की वर्दी फाड़ दी और फरार हो गए। वारदात बुधवार की देर शाम बूड़िया के गुरु रविदास मंदिर के नजदीक की है। बूड़िया थाना पुलिस ने महिला समेत पांच आरोपियोें पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
शिकायत में हेड कांस्टेबल विनोद कुमार ने बताया कि वह डायल 112 की गाड़ी पर इंचार्ज है। बुधवार को वह बूड़िया में गुरु रविदास मंदिर के नजदीक एसपीओ हरनेक व होमगार्ड रवि कुमार के साथ ड्यूटी पर तैनात था। तभी उसे गुप्त सूचना मिली कि बूड़िया निवासी वाजिद व मोबिन उर्फ बाजा हेरोइन बेचते है। दोनों आरोपी हेरोइन बेचने के लिए यहां से गुजरेंगे।
विज्ञापन

इस सूचना पर उसने अपने साथियों के साथ मिलकर रविदास मंदिर के नजदीक नाकाबंदी कर जांच शुरू कर दी। करीब पांच मिनट बाद बाइक पर दो युवक आते दिखाई दिए। आरोपियों को रुकने का इशारा किया। आरोपी युवक उन्हें सामने देखकर बाइक पीछे मोड़ कर भागने लगे। उन्होंने उनका पीछा किया। पीछे मुड़ते हुए आरोपियों की बाइक फिसल गई। उसने तुरंत अपने साथियों की मदद से दोनों आरोपी युवकों को काबू किया।
आरोपी युवकों ने उनके साथ बहस करते हुए हाथापाई की। आरोपियों ने शोर मचाकर पास में ही निर्माणाधीन मकान में काम कर रहे दो युवकों व महिला को मौके पर बुला लिया। इसके बाद पांचों आरोपियों ने मिलकर उनके साथ मारपीट की और उसकी वर्दी फाड़ दी। आरोपियों ने उन पर ईंट, रोडे फेंके, जिससे उन्हें चोटें आई। बाद में आरोपी वाजिद व मोबिन को उनसे छुड़ाकर अपने साथ लेकर भाग गए।
विज्ञापन

आरोपी वाजिद व मोबिन के साथियों की पहचान उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के तेजपुर निवासी साजिद, बूड़िया निवासी सचिन व रुबीना के नाम से हुई है। इसकी सूचना पुलिस को दी। बूपुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। मारपीट में चोटिल हुए कर्मियों को उपचार दिलाया गया।थाना प्रभारी जसबीर सिंह का कहना है कि पुलिस ने पांचों आरोपियों पर सरकारी काम में बाधा पहुंचाने, मारपीट व अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें