फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: दंपती से पर्स झपटने के दो आरोपी दबोचे

Tue, 16 Jan 2024 03:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। थाना शहर पुलिस ने डीएवी गर्ल्स कॉलेज के पास एक दिन पहले एक्टिवा सवार दंपती से पर्स झपटने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी पर पहले भी झपटमारी के दो मामले दर्ज हैं। पुलिस ने पकड़े गए दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपियों की पहचान कलानौर निवासी विकास व रोड छपर निवासी योगेश के नाम से हुई। शहर थाना प्रभारी जगदीश चंद्र ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली कि दो युवक बाइक पर सवार होकर रोड छप्पर के पास वारदात की फिराक में घूम रहे हैं। गुप्त सूचना के आधार पर उनकी टीम ने मौके पर जाकर वहां संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहे दो युवकों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की तो आरोपियों ने दंपती से पर्स झपटने की वारदात का खुलासा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें