यमुनानगर। थाना सदर यमुनानगर की पुलिस टीम ने दो स्थानों से शराब की 20 बोतल, 20 अध्धे व 20 पव्वे सहित दो युवकों को गिरफ्तार किया। उनके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी अजैब सिंह ने बताया कि एक टीम ने गांव पांसरा समीप गांव दुसानी निवासी सचिन को देसी शराब की नौ बोतल, 20 अध्धे व 20 पव्वे सहित गिरफ्तार किया। दूसरी टीम ने सहारनपुर के गांव उन्नाली निवासी शमीम को गांव कामी माजरा से देसी शराब की 11 बोतल सहित गिरफ्तार किया। संवाद