यमुनानगर। थाना फर्कपुर की पुलिस टीम ने ट्रक चालक को लोहे का स्क्रैप बेचने व स्क्रैप खरीदने के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया। उनके खिलाफ मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। उप निरीक्षक रजत ने बताया कि टैगोर गार्डन निवासी गुरिंद्र सिंह ने शिकायत दी थी कि उनका हिंदुस्तान स्टील के नाम से जोड़ियों में स्क्रैप का कारोबार है। वह यमुनानगर से स्क्रैप खरीद कर ट्रक में लोड कर हिमाचल प्रदेश के कालाअंब में भिजवाते हैं। दो सितंबर को शिवपुरी निवासी रोबिन नाम के ड्राइवर 9255 किलो स्क्रैप बेच दिया है। गिरफ्तार होने पर पूछताछ पर रोबिन ने बताया कि उसने यह माल बिहार के गोपालगंज के गांव जयादबपुर कॉल निवासी अमर शाह को बेचा है, जो हिमाचल प्रदेश के कालाअंब में ढाबे पर काम करता है। टीम ने अमर शाह को भी गिरफ्तार कर लिया। संवाद
स्मैक की आपूर्ति करने वाला पकड़ा
यमुनानगर। थाना प्रतापनगर की पुलिस टीम ने 14 जुलाई को पकड़ी गई 6.97 ग्राम स्मैक के सप्लायर गांव फैजपुर निवासी कामिल को गिरफ्तार कर लिया। कामिल को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थाना प्रभारी नर सिंह ने बताया कि 14 जुलाई को नाकाबंदी के दौरान हथनीकुंड समीप बाइक सवार युवक से 6.97 ग्राम स्मैक बरामद हुई थी। इसकी पहचान गांव फैजपुर निवासी जब्बल उर्फ जावेद के रूप में रूप में हुई थी। पूछताछ में जब्बल ने बताया था कि यह स्मैक उसने गांव फैजपुर निवासी कामिल से ली थी। इस पर टीम ने कामिल को भी गिरफ्तार कर लिया। संवाद
चोरी की तीन बाइक संग आरोपी काबू
यमुनानगर। एंटी व्हीकल थेफ्ट सेल की टीम ने युवक को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी को को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे एक दिन के रिमांड पर लिया गया। सेल के इंचार्ज राजेश कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी युवक चोरी की बाइक बेचने के लिए बाडी माजरा पुल से होकर जाएगा। मौके पर जाकर टीम ने बाइक सवार युवक को रोककर जांच की तो उनकी बाइक चोरी की निकली। पूछताछ में युवक की पहचान जगाधरी के ग्रीन विहार कॉलोनी निवासी करण के रूप में हुई। टीम ने उसकी निशानदेही पर चोरी की दो और बाइक बरामद गईं।