यमुनानगर। थाना सेक्टर-17 हुड्डा पुलिस ने मोबाइल छीनने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से छीना गया मोबाइल बरामद कर लिया है। आरोपियों की पहचान रूप नगर कॉलोनी निवासी दीपक कश्यप और गुलाब नगर निवासी तरुण के रूप में हुई है। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि सहारनपुर निवासी अमित पाल कश्यप से दो फरवरी की रात सेक्टर-17 स्थित चौधरी ढाबे के बाहर बाइक पर सवार तीन युवक मोबाइल छीनकर भाग गए थे। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों व सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच करा दो आरोपियों को काबू कर लिया। तीसरे आरोपी की तलाश जारी है। संवाद