साढौरा। थाना साढौरा थाना क्षेत्र के एक गांव से युवक शादी का झांसा देकर गांव की ही एक युवती को अगवा कर ले गया। पुलिस ने लड़की के पिता की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। शिकायत में क्षेत्र के व्यक्ति ने बताया कि उसके 24 वर्षीय लड़की 21 फरवरी को सुबह नौ बजे घर से बाहर गई थी। इसके बाद घर नहीं लौटी। तलाश करने के बाद भी उन्हें अपनी लड़की का कुछ भी पता नहीं चला। बाद में पता उसकी लड़की को गांव का ही सागर शादी का झांसा देकर अगवा करके ले गया है। संवाद