फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: फर्जी पासपोर्ट बनवाने के दो आरोपी गिरफ्तार

Wed, 22 Jan 2025 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। एसटीएफ अंबाला की टीम ने विदेश भागे बदमाश सुढैल निवासी सचिन पंडित का फर्जी पासपोर्ट बनवाने के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सचिन पंडित के विदेश फरार होने के बाद इस मामले में एसटीएफ ने फर्कपुर थाना में 23 जुलाई 2024 को एसटीएफ ने केस दर्ज कराया था। अब पुलिस ने उसकी पासपोर्ट बनवाने में मदद करने के आरोपी दिल्ली के भोलेनाथ नगर निवासी बिजेंद्र कुमार व उत्तर प्रदेश के सहारनपुर की वर्धमान कालोनी निवासी सन्नी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार बदमाश सचिन पंडित ने दिल्ली के भोलेनाथ नगर निवासी विकास कुमार के नाम पर फर्जी पासपोर्ट बनवाया। फरवरी 2023 में उसका पासपोर्ट बन गया था। जिसके जरिए ही वह विदेश फरार हो गया था। वर्ष 2016 में सचिन को जमानत मिल गई थी। सचिन पंडित ने अपने साथियों के साथ मिलकर 15 अप्रैल 2022 की रात समाजसेवी राजेंद्र वाल्मीकि के बेटे जानू वाल्मीकि की हत्या की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस वारदात में शामिल अन्य आरोपियों को काबू कर लिया गया लेकिन सचिन पंडित फरार हो गया था। एसटीएफ प्रभारी इंस्पेक्टर प्रतीक ने बताया कि आरोपी बिजेंद्र कुमार फर्जी पासपोर्ट बनाने का धंधा करता है। उसने ही सचिन पंडित का फर्जी पासपाेर्ट तैयार कराया। जबकि सन्नी ने फर्जी आधार कार्ड, मार्कशीट सहित अन्य दस्तावेज तैयार कराएं। दोनों आरोपियों को 23 जनवरी तक रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें