फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक से मारपीट के दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव पहाड़ीपुर में एक युवक को छह से सात अन्य युवकों ने पहले पीटा फिर बंधक बनाकर ले गए। गांव पहाड़ीपुर निवासी शिवकुमार की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी जगदीश कुमार ने बताया कि रठाली निवासी सुदेश कुमार का कलार घाट पर क्लीनिक है। उस पर कई बार नशीले पदार्थ बेचने के आरोप लग चुके थे। जिसमें पुलिस भी उसे पकड़कर ले गई थी। सुदेश को शिवकुमार पर मुखबिरी करने का शक था। इस रंजिश में ही उसने शिवकुमार का अपहरण कराया। उसे क्लीनिक में ही बंधक बनाकर रखा हुआ था। जहां से उसे मुक्त कराया गया। मौके से सुदेश कुमार व विशाल को पकड़ा गया। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें