सोमवार को एक कोचिंग सेंटर के बाहर चोरों ने एक बाइक को चोरी कर लिया। चोरी की वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस को दी है। गांव कंडरौली निवासी धर्मवीर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका बेटा रवि सोमवार की सुबह लगभग साढ़े 8 बजे रादौर में बस स्टैंड के पास स्थित एक कोचिंग सेंटर पर कोचिंग लेने के लिए आया था। इस दौरान उसने अपनी बाइक कोचिंग सेंटर के पास खड़ी की थी। कोचिंग लेने के बाद जब वह बाहर आया तो उसने देखा कि मौके से उसकी बाइक गायब थी। उसने अपनी बाइक की आसपास के क्षेत्र में तलाश की। लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग पाया।