फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े दो पंपों से पौने दो लाख की लूट

Mon, 14 Jul 2014 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन
दिनदहाड़े पांच नकाबपोश दो पेट्रोल पंपों से डेढ़ लाख से ज्यादा की नकदी लूटकर ले गए। वारदात यूपी से सटे घोड़ो-पीपली चौकी स्थित पेट्रोल पंपों पर हुई। दोनों ही पेट्रोल पंप साथ-साथ है।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस चौकी इंचार्ज, थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। देर शाम तक पुलिस मौके पर जांच में जुटी रही, लेकिन लुटेरों को कोई सुराग नहीं लग पाया।

उत्तरप्रदेश के बार्डर पर अमृत फिलिंग स्टेशन के मालिक अमृत ने बताया कि शाम करीब साढ़े चार बजे दो मोटरसाइकिल पांच नकाबपोश बदमाश आए और उसके कारिंदे से एक लाख 60 हजार की नकदी लूट ली।
विज्ञापन


वहीं इसके साथ लगते एक अन्य पंप के संचालक रवि ने बताया कि उक्त बदमाश उसके भी पंप कारिंदे से पांच हजार की नकदी लूट कर ले गए। सूचना मिलते ही घोड़ो पीपली चौकी इंचार्ज मेघपाल, थाना बुड़िया प्रभारी सहित डीएसपी भी मौके पर पहुंच गए। देर शाम तक पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें