जांच शिविर के दौरान मौजूद लोगों की भीड़ व समिति के अधिकारी। प्रवक्ता
जगाधरी। जिला रेडक्रॉस समिति ने खंड रादौर व सरस्वती नगर के दिव्यांगों व वृद्धों के लिए खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय सरस्वती नगर में नि:शुल्क जांच शिविर लगाया। इसका उद्देश्य पात्रों को कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण उपलब्ध कराना है। सचिव संजीव धीमान ने बताया कि उपायुक्त प्रीति के नेतृत्व में जिले के सभी खंडों में शिविर लगाए जा रहे हैं। शिविर में 120 से अधिक लोगों ने भाग लिया, जिसमें से 23 लाभार्थी उपकरण प्राप्त करने के लिए पात्र पाए गए। इन्हें आगामी दिनों में एलिम्को की ओर से सहायक उपकरण उपलब्ध करवाए जाएंगे। समिति वीरवार को गाबा अस्पताल के सामने स्थित पंचायत भवन में अंतिम शिविर लगाएगी। एलिम्को टीम ने जांच की, रेडक्रॉस अधिकारियों ने दस्तावेज जांचने में सहयोग किया। संवाद