फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बैठक में डांगरी के भुगतान की उठाया मुद्दा

विज्ञापन
विभाग के अ​धिकारी से भेंट करने पहुंचे संघ के सदस्य। स्वयं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। हरियाणा पब्लिक हेल्थ कर्मचारी संघ की नवनियुक्त जिला कार्यकारिणी ने जिलाध्यक्ष संजीव कुमार व संघ के सदस्यों ने एक्सईएन और सब डिवीजन नंबर-3 के एसडीओ से मुलाकात की। पदाधिकारियों ने कर्मचारियों की लंबित मांगों को अधिकारियों के समक्ष रखा। बैठक में डांगरी के भुगतान का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया।
कर्मचारियों ने बताया कि डांगरी के पैसे काफी समय से लंबित हैं। इस पर एक्सईएन ने बताया कि डांगरी के भुगतान के लिए पांच-पांच लाख रुपये की राशि पास कर सभी कर्मचारियों को दी जाएगी। जिन कर्मचारियों के नाम सूची में शामिल होते जाएंगे, उन्हें भुगतान मिलता जाएगा। इसके अलावा अन्य मांगों पर भी चर्चा हुई। अधिकारियों ने मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान जिला मंत्री रविंद्र धीमान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय राणा, सह उपाध्यक्ष नीरज कुमार, संदीप कुमार रादौर, कोषाध्यक्ष प्रवीण कुमार वोहरा, सह कोषाध्यक्ष रोहित शर्मा, मुख्य सलाहकार जय कुमार, संगठन मंत्री विनोद कुमार, सह संगठन मंत्री नीरज पंडित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें