फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: शिविर में सहायक उपकरण के 23 लाभार्थी पात्र मिले

Thu, 10 Sep 2026 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
जांच शिविर के दौरान मौजूद लोगों की भीड़ व समिति के अ​धिकारी। प्रवक्ता
विज्ञापन
जगाधरी। जिला रेडक्रॉस समिति ने खंड रादौर व सरस्वती नगर के दिव्यांगों व वृद्धों के लिए खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय सरस्वती नगर में नि:शुल्क जांच शिविर लगाया। इसका उद्देश्य पात्रों को कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण उपलब्ध कराना है। सचिव संजीव धीमान ने बताया कि उपायुक्त प्रीति के नेतृत्व में जिले के सभी खंडों में शिविर लगाए जा रहे हैं। शिविर में 120 से अधिक लोगों ने भाग लिया, जिसमें से 23 लाभार्थी उपकरण प्राप्त करने के लिए पात्र पाए गए। इन्हें आगामी दिनों में एलिम्को की ओर से सहायक उपकरण उपलब्ध करवाए जाएंगे। समिति वीरवार को गाबा अस्पताल के सामने स्थित पंचायत भवन में अंतिम शिविर लगाएगी। एलिम्को टीम ने जांच की, रेडक्रॉस अधिकारियों ने दस्तावेज जांचने में सहयोग किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें