यमुनानगर। बागपत गांव में फर्जी दस्तावेज तैयार कर ट्यूबवेल अपने नाम कराने के आरोप में प्रतापनगर पुलिस ने चार लोगों को नामजद किया है। पुलिस को दी शिकायत में गांव बागपत निवासी मखमल ने बताया कि उनके गांव में खेत हैं, जहां उनका ट्यूबवेल है। इस ट्यूबवेल से वह खेतों में फसल की सिंचाई करते हैं। जून-2025 में नाजिम, रसीद, सलीम व सादिक ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर ट्यूबवेल अपने नाम करवा लिया। इसका पता बाद में चला। तब इसकी शिकायत पुलिस को दी। जांच अधिकारी नवतेज सिंह ने कहा कि शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। संवाद