यमुनानगर। सीआईए-1 की टीम ने व्यासपुर के ककडोनी मोड़ के पास युवक को कट्टा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान जिला कुरुक्षेत्र के लाडवा के गांव खेड़ी दबदलान निवासी अमरजीत सिंह उर्फ टीप्पू के रूप में हुई। सीआईए-1 के प्रभारी राजकुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिलने पर टीम ने आरोपी को काबू किया। तलाशी में उससे कट्टा व कारतूस बरामद हुआ। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया। अदालत के आदेश पर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। संवाद