छछरौली। क्षेत्र के गांव से ट्रक चालक पर साढ़े 13 साल की बच्ची को बहला फुसला कर अपने साथ ले जाकर उसका यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगा है। आरोपी चालक बच्ची को करनाल में बस अड्डे के पास छोड़ कर फरार हो गया।
महिला ने छछरौली थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि घर के पास ही उसका ढाबा है। ढाबे पर उत्तर प्रदेश के जिला शामली के गांव अंबेहटा शारिक उर्फ मजनू भी आता रहता था। आरोप है कि चालक ने उसकी बेटी को झांसा दिया और 25 मार्च की रात को बेटी को लेकर कहीं चला गया। अपने स्तर पर जांच की गई तो पता चला कि शरिफ उर्फ मजनू बेटी को अपने साथ ले गया है। पकड़े जाने के डर से 27 मार्च को आरोपी उसकी बेटी को करनाल में छोड़ गया। परिजन उसे लेकर घर पहुंचे। पूछताछ में पता चला कि आरोपी चालक ने उसे अपने साथ ट्रक में ही रखा और उसका यौनशोषण किया। संवाद