फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सढौरा में डंपर की टक्कर लगने से ट्रक के परिचालक की गई जान

Wed, 20 May 2026 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। सढौरा थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में एक ट्रक को डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे के ट्रक परिचालक को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने ट्रक मालिक की शिकायत पर अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
साढौरा के गोहानपुर मोहल्ला निवासी ट्रांसपोर्टर संजीव कुमार ने पुलिस को बताया कि उनका ट्रक रणजीतपुर से दिल्ली रेत लेकर जाता है। रविवार दोपहर चालक अमर कुमार और परिचालक किरण कुमार गाड़ी लेकर रणजीतपुर लोडिंग के लिए जा रहे थे। रास्ते में सढौरा-रणजीतपुर रोड पर नदी पुल के पास सामने से आ रहे डंपर ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसे में परिचालक किरण कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पहले सढौरा अस्पताल, फिर जगाधरी अस्पताल ले जाया गया। गंभीर हालत के चलते उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया। रास्ते में हालत बिगड़ने पर उसे मुलाना के एमएम अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। फुटेज की मदद से जल्द आरोपी चालक का पता लगाकर उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें