फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बीडीपीओ दफ्तर के पिछले गेट पर ताले से परेशानी

Sat, 22 Nov 2025 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
रादौर बीडीपीओ कार्यालय के पिछले गेट पर लटका ताला। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। बीडीपीओ कार्यालय रादौर के पिछले गेट पर वर्षो से ताला लगा हुआ है। जिससे आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को बीडीपीओ कार्यालय आने के लिए घूम कर आना पड़ता है। जिससे लोगों में बीडीपीओ कार्यालय की कार्यप्रणाली को लेकर भारी रोष है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी सुखदेव, चंद्रभान, राजेश, कुलबीर, विक्रम ने बताया कि बीडीपीओ कार्यालय के पिछले गेट पर हर समय ताला लगा रहता है। जिससे उनको बीडीपीओ कार्यालय व एसडीएम कार्यालय घूमकर जाना पड़ता है। जिससे उनको भारी परेशानी होती है। वहीं पिछले गेट पर ताला होने से आसपास के लोग बीडीपीओ कार्यालय परिसर के अंदर गोबर के उपले बनाने का काम कर रहे है। जिससे हर समय गंदगी का माहौल बना रहता है। अधिकारी खबर लगने के बाद कुछ दिन ही देखरेख करते है, उसके बाद स्थिति फिर से वही हो जाती है। बीडीपीओ कार्यालय की लापरवाही के चलते यह सब हो रहा है। दूसरों को स्वच्छता का पाठ पढ़ाने वाले बीडीपीओ कार्यालय के अपने कार्यालय परिसर के अंदर लोग गोबर डालकर उपले बना रहे है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि बीडीपीओ कार्यालय के पिछले गेट का ताला खुलवाया जाएं। जिससे स्थानीय लोगों को दिक्कत का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें