फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: तिरंगा मार्च निकाल सेना को किया सलाम

Sat, 10 May 2025 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। भारतीय सेना के जज्बे को सलाम करने और उनका हौसला बढ़ाने के लिए ग्रीन पार्क वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से तिरंगा मार्च निकाला गया। इस दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम् के जयघोष लगाए।
एसोसिएशन के प्रधान दविंद्र मेहता ने कहा कि भारतीय सेना ने जिस प्रकार पहले पहलगाम का बदला एयर स्ट्राइक करके लिया और उसके बाद पाकिस्तान की ओर से की गई कार्रवाई का मुंह तोड़ जवाब देकर पूरे विश्व को दिखा दिया है कि भारतीय सेना युद्ध की पक्षधर नहीं है। कहा कि कोई आंखें दिखाने का काम करता है तो उसकी आखें नोच लेने का माद्दा रखती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि सेना की किसी भी मूवमेंट का न तो वीडियो बनाएं और न ही उसे व्हाट्सएप, फेसबुक या इंस्टाग्राम पर पोस्ट करें। इसके अलावा किसी भी अधूरी जानकारी को सोशल मीडिया पर शेयर न करें, क्योंकि इससे पैनिक हो सकता है। जिला प्रशासन ती गाइडलाइन पर अमल करें। इस मौके पर विनोद सेठी, सुभाष दत्ता, नरेश मेहता, ओमप्रकाश भाटिया, बलदेव पंवार, ओमप्रकाश कपूर, धीर सिंह सैनी, श्रवण सिंह, सचिन बंसल, अशोक मक्कड़ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें