फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सड़क हादसे में दो की गई जान, तीन घायल

Sat, 10 May 2025 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

व्यासपुर (यमुनानगर)। साढौरा-पाबनी मार्ग पर संत निरंकारी भवन ढलौर के नजदीक दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई। वहीं एक मृतक की पत्नी व उसके दो बेटे घायल हो गए। मृतकों की पहचान अंबाला के थाना मुलाना के गांव शेरपुर सुलखनी निवासी राहुल व ढलौर निवासी निखिल के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक राहुल की पत्नी घायल रितू की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


ढलौर निवासी निखिल वीरवार देर शाम को अपनी बाइक से चाहड़वाला गांव स्थित जिम से अपने घर की ओर से आ रहा था। वहीं अंबाला के शेरपुर सुलखनी गांव निवासी राहुल अपनी पत्नी रीतू, ढाई साल के बेटा हर्षित व एक साल के बेटा गीतांश कुमार को साथ लेकर पीर की मजार पर माथा टेकने के लिए जा रहे थे।
विज्ञापन

जैसे ही वे साढौरा-पाबनी रोड पर संत निरंकारी भवन ढलौर के नजदीक पहुंचे तो सामने से एक अन्य वाहन से बचने के प्रयास में दोनों बाइकों की टक्कर हो गई। टक्कर लगने से दोनों बाइक सवार चालक, महिला व बच्चे सड़क पर गिर कर घायल हो गए। हादसा इतना तेज था कि दोनों बाइकों के परखच्चे दूर तक बिखर गए।
दोनों बाइक चालकों के सिर सड़क पर लगे, जिससे उनके सिरों से खून निकलने लगा और वे अचेत हालत में हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने सभी घायलों को उपचार के लिए जगाधरी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां निखिल व राहुल को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। राहुल की पत्नी रितु को पसलियों में गहरी चोट आई है। हादसे में राहुल के बेटे हर्षित व गीतांश को मामूली चोटें आई है।
निखिल ने कुछ ही माह पहले ही आईटीआई की थी। अब वह इस्जेक कंपनी में अप्रेंटिस के रूप में कार्य करता था। वहीं, राहुल कार मैकेनिक का काम करता था। उसका एक बड़ा भाई भी है। राहुल व निखिल के घर मौत की खबर पहुंचते ही घर का माहौल चीख पुकार में बदल गया। घर पर सांत्वना देने के लिए गांव के सरपंच सहित अनेक लोग पहुंचने लगे।
विज्ञापन


हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा दिया है। मामले में मृतक राहुल की पत्नी रितु की शिकायत पर दूसरे बाइक चालक निखिल पर केस दर्ज कर लिया है। हालांकि हादसे में निखिल की भी मौत हो गई है। -कुलदीप सिंह, थाना प्रभारी व्यासपुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें