फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: आजादी के पर्व में तिरंगा लाइटों की अनदेखी

Wed, 14 Aug 2024 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। आजादी के पर्व की तैयारी के बीच मुख्य मार्गों पर लगी तिरंगा लाइट पर अनदेखी की धूल चढ़ी नजर आ रही हैं। हालात ये हैं कि सड़कों किनारे या डिवाइडर के बीच खंभों पर लगाई गई लाइट में काफी गायब हैं या टूट गई हैं। कई जगह लाइट पूरी तरह बंद या फिर अधूरी यानी तीन के बजाय एक-दो रंग में जल रही हैं। स्वतंत्रता दिवस से ऐन पहले यह हाल देख संबंधित विभागों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।
तिरंगा लाइटें वर्ष 2023 में पीडब्ल्यूडी व नगर निगम ने लगाई थीं। यमुनानगर, जगाधरी के अलावा ग्रामीण इलाकों में यह लाइटें लगीं। इन्हें डिवाइडर के बीच या सड़कों के किनारे खंभों पर लगाया गया। नगर निगमके अंतर्गत महाराजा अग्रसेन (स्टेशन) चौक से शहीद भगत सिंह चौक और यहां से एक ओर यमुनानगर बस स्टैंड तो दूसरी ओर प्यारा चौक से जगाधरी के बूड़िया चौक, जगाधरी के महाराजा अग्रसेन चौक से रक्षक विहार चौक, गोबिंदपुरी रोड व मॉडल टाउन रोडपर यह तिरंगा लाइटें लगीं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मकसद लोगों में देशभक्ति की भावना पैदा करना था। लेकिन अभी कई खंभों से यह तिरंगा लाइट गायब हैं या टूट गई हैं। कई तिरंगा लाइटें बंद या अधूरी जल रही हैं, यानी तीन के बजाय एक या दो रंग में ही जल रही हैं। निवर्तमान पार्षद रामआसरा भारद्वाज, विनोद मरवाह ने कहा कि आजादी के पर्व की तैयारियों के बीच तिरंगा लाइट का यह हाल सही नहीं हैं। इसक लिए सीधे तौर पर नगर निगम के अफसर जिम्मेदार हैं। अभी स्वतंत्रता दिवस में एक दिन शेष है, जिसमें यह सभी लाइट दुरुस्त कराई जानी चाहिए।
कहीं तिरंगा लाइटें बंद हैं तो उन्हें चालू कराया जाएगा। इस बारे में संबंधित अफसर को निर्देश देंगे। - आयुष सिन्हा, आयुक्त, नगर निगम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें