भोजन के पैकेट वितरित करते मंच सदस्य।
- फोटो : AMAR UJALA
यमुनानगर अग्रवाल युवा मंच ने भारतीय स्वाधीनता संग्राम 1857 की क्रांति के महानायक तात्या टोपे के शहीदी दिवस पर उनको श्रद्धांजलि दी। साथ ही देश पर आई कोरोना नाम की आपदा में गरीबों और जरूरतमंदो की मदद के लिए रैडक्रास सोसाईटी को 200 पैकट दिन के भोजन का सहयोग किया। भोजन की व्यवस्था करने में नीरज, राजेन्द्र गोयल, सिद्धार्थ, मान्या ने अपना विशेष सहयोग किया। वही मंच के संरक्षक पंकज मित्तल, प्रधान राजेन्द्र गोयल, उपप्रधान अतुल गोयल, महासचिव आशीष मित्तल, विनीत अग्रवाल, विनय बंसल ने पैकट भोजन वितरित किया। साथ ही लोगों को अन्न और स्वास्थय के प्रति जागरूक किया।