फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएसएस वॉलिंटियर्स मास्क बना, घर-घर जाकर कर रहे वितरित

विज्ञापन
घर-घर जाकर मास्क बांटते एनएसएस वॉलिंटियर्स। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
यमुनानगर ज्योतिबा फुले राजकीय महाविद्यालय की एनएसएस इकाई ने खंड रादौर के गांव रादौरी और बुबका में घर-घर जाकर लोगों को फेस मास्क बांटे। एनएसएस अधिकारी डॉक्टर रिंकू शर्मा ने बताया कि वॉलिंटियर्स ने यह मास्क अपने घरों पर तैयार किए हैं। गांव में रह रहे हर व्यक्ति को मास्क पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एनएसएस वॉलिंटियर्स लोगों को घर-घर जाकर कोरोना वायरस से बचाव के संबंध में सावधानियां बरतने के लिए भी प्रेरित कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि सभी वॉलिंटियर्स अपने अपने गांव में घरों के आस पास रह रहे लोगों को आरोग्य सेतु एप भी डाउनलोड करवा रहे हैं। गांव रादौरी में योगिता, काजल, निकिता, अभिषेक और नितेश और गांव बुबका में दीपा और आरती द्वारा निरंतर जागरूक कार्यक्रम भी चलाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें