मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि देते जिला शिक्षा अधिकारी व अन्य।
- फोटो : AMAR UJALA
यमुनानगर
जिला शिक्षा सदन में कश्मीर घाटी में स्थानीय बंधकों को छुड़ाने के लिए हुई मुठभेड़ में शहीद हुए भारतीय सैनिको को श्रद्धांजलि देने के लिए मौन रखा गया। इस मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी जोगिंदर हुड्डा, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी राजपाल, उप शिक्षा अधिकारी शिव कुमार धीमान और सुप्रिडेंट प्रमोद गोयल विशेष रूप से मौजूद रहे। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि इस मुठभेड़ में मेजर अनुज सूद सहित पांच जवान शहीद हुए हैं। मेजर अनुज सूद की माता सुमन सूद यमुनानगर जिले के सढौरा खंड के राजकीय स्कूल में प्रिंसिपल है। उन्होंने कहा कि इस मुश्किल घड़ी में जिला शिक्षा विभाग के सभी अधिकारी व कर्मचारी उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता है।